Tax
क्या आपका HUF कानूनी रूप से मजबूत है? पारिवारिक विरासत को सुरक्षित रखने और टैक्स बचत का प्रभावी माध्यम
HUF (हिंदू अविभाजित परिवार) आयकर अधिनियम के अंतर्गत एक अलग करदाता इकाई है, जिसका अपना अलग PAN और कर लाभ होता है। 2005 संशोधन के बाद पुत्री भी जन्म से कॉपार्सनर है और उसे समान अधिकार प्राप्त हैं। सही ढंग से गठित और प्रबंधित HUF परिवार की संपत्ति संरचना और कर योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। लेकिन बिना विधिक समझ और उचित ड्राफ्टिंग के HUF भविष्य में कर एवं पारिवारिक विवाद का कारण भी बन सकता है।